Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
याज्ञवल्क्य मिश्रा, Raipur. रायपुर एयरपोर्ट (Raipur Airport) पर बड़ा हादसा हुआ है। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश (helicopter crash) हुआ है। इसमें सवार दो पायलटों की मौत हो गई। इस बड़े हादसे के बाद एयरपोर्ट में अफरातफरी की स्थिति है। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है। रायपुर पुलिस ने हादसे की पुष्टि की। रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा (Captain Gopal Krishna Panda) और कैप्टन एपी श्रीवास्तव (Captain AP Srivastava) की मौत हुई है। हादसे की पुष्टि रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल (Prashant Agarwal) ने कर दी है। रायपुर एयरपोर्ट रनवे के अंतिम छोर पर 12 मई की रात करीब 9:10 बजे के आस-पास हादसा होना बताया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended