Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago


#RajyaSabhaChunav2022 # JDU # RJD

बिहार से राज्यसभा के लिए 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में संख्या बल के हिसाब से राजद को एक सीट का फायदा होगा, जबकि जदयू को एक सीट का नुकसान हो सकता है। जुलाई में बिहार से पांच सीटें खाली हो रही हैं। उनमें से एक केंद्रीय मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह की भी सीट है। सात जुलाई को उनका कार्यकाल भी पूरा हो जाएगा। उनके अलावा भाजपा के गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दूबे भी कार्यकाल पूरा करने वालों में होंगे। राजद से मीसा भारती की सीट के साथ एक सीट शरद यादव की है, जो जदयू कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे।

Category

🗞
News

Recommended