Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
जिस अल क़ायदा को अमेरिका ने बुरी तरह ध्वस्त कर दिया था, अल क़ायदा के जिस सरगना ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने ऐसी मौत मारी थी कि फिर वो कभी उठ नहीं पाया.जिस अल क़ायदा के आतंकियों पर भारत ने भी कश्मीर में चोट की है और जो अल क़ायदा अपनी आख़िरी सांसें गिन रहा है, जिस अल क़ायदा के पास खाने को नहीं है दाने वो भारत को चला है धमकाने.नूपुर शर्मा के नाम पर अल क़ायदा ज़िंदा होने की कोशिश कर रहा है.चिट्ठी के सहारे अल क़ायदा भारत को धमकी दे रहा है.कह रहा है कि यूपी, गुजरात, मुंबई और दिल्ली में आत्मघाती हमले करेगा.ख़ैर अल क़ायदा का धमकी देना कोई नई बात नहीं है.अगर उसका वश चलता तो वो तो भारत को भी अफ़ग़ानिस्तान बना चुका होता.अब तक न जाने कितने धमाके कर चुका होता लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने अल क़ायदा को इस तरह से कायदा में रखा है कि वो धमाके की हिम्मत नहीं कर पाता..

Category

🗞
News

Recommended