Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बड़ा खुलासा किया है. ये खुलासा 29 मई को हुए मूसेवाला मर्डर केस (Moose Wala Murder) के सिलसिले में किया गया है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक लॉरेन्स ही मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड (Moose Wala Murder Master Mind) था. पुलिस ने कहा है कि लॉरेन्स ऑर्गेजनाइज क्राइम करता आया था. पुलिस ने कहा है कि मीडिया में संदिग्ध की 8 फोटो हैं, इस पर हमने काम किया है. किलर की आईडेन्टिफिकेशन पहला काम था. हमने 5 आरोपियों की पहचान कर ली है. पुणे पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है. सिद्धेश उर्फ महाकाल की इस संबंध में गिरफ्तारी हुई है. महाकाल का एसोसिएट किलिंग में शामिल था. बाकी एसोसिएट को भी हम गिरफ्तार करेंगे. सलमान के घर के बाहर रखे गए धमकी वाले लेटर पर मुंबई पुलिस काम कर रही है. विस्तार से जानने के लिए देखिए ABP News का ये वीडियो. 

Category

🗞
News

Recommended