Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी के कार्यालय से निकलकर तुगलक लेन स्थित अपने आवास पहुंच गए हैं. करीब तीन घंटे तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ की गई. इसमें बैंक एकाउंट समेत कई चीजों पर सवाल किए गए. वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध मार्च निकाला और प्रदर्शन किया. इसके बाद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला समेत कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

Category

🗞
News

Recommended