Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था. जांच एजेंसी ने इससे पहले राहुल गांधी को दो जून को पेश होने के लिये कहा था. लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं. एजेंसी ने इसी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है. पहले उन्हें आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा था क्योंकि वह कोरोना से संक्रमित हैं और अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं.

Category

🗞
News

Recommended