Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच आज सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाराष्ट्र की जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर बागी विधायक उनसे यह कहते हैं कि वह उन्हें (ठाकरे) मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते तो वह अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हैं. ठाकरे ने कहा, “सूरत और अन्य जगहों से बयान क्यों दे रहे हैं? मेरे सामने आकर मुझसे कह दें कि मैं मुख्यमंत्री और शिवसेना (Shiv Sena) अध्यक्ष के पदों को संभालने में सक्षम नहीं हूं. मैं तत्काल इस्तीफा दे दूंगा. मैं अपना इस्तीफा तैयार रखूंगा और आप आकर उसे राजभवन ले जा सकते हैं.'' उनके इस बयान के कुछ देर बाद ही एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपना रुख साफ कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ना होगा. देखिए abp news की इस खास शो Master Stroke में. 

Category

🗞
News

Recommended