Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
फिल्ममेकर लीना मणिकेलाई (Leena Manimekalai) की डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर (Kaali Poster) पर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के काली पोस्टर विवाद पर दिए गए बयान के बाद इस मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग महुआ मोइत्रा के खिलाफ खड़े है तो अन्य उनके समर्थन में हैं. काली पोस्टर विवाद में अब करणी सेना भी कूद गई है. जयपुर में करणी सेना ने पोस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया और अपनी लिखित शिकायत थाने में दी. भोपाल पुलिस ने टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भी एक एफआईआर दर्ज की है. उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है. महुआ के खिलाफ गुरुवार को भोपाल में हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के काली मंदिर में हवन पूजन किया. देखिए abp news के खास शो Mathrubhumi में. 

Category

🗞
News

Recommended