Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारे जाने के बाद निधन हो गया. सरकारी मीडिया NHK ने इस संबंध में जानकारी साझा की. एनएचके ने बताया कि आबे (67) को पश्चिमी जापान के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद ही पीछे से गोली मार दी गयी थी. आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गयी थी. अस्पताल में बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं. वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे. उन्होंने जापान (Japan) और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. शिंजो आबे के निधन के बाद भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है. पीएम मोदी ने कहा है कि 9 जुलाई को देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा. देखिए abp news के खास शो Mathrubhumi में. 

Category

🗞
News

Recommended