Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
जहां एक तरफ अमरावती के केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में NIA जांच कर रही है वहीं दूसरी तरफ इसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है. NDTV द्वारा प्रकाशित एक खबर में दावा किया गया है कि इस हत्या के मुख्य आरोपी इरफान खान ने पिछले चुनाव में राणा दंपत्ति के लिए प्रचार किया था. NDTV के अनुसार, इरफान खान के फेसबुक पर उसने कई ऐसे पोस्ट किए जिसमे वो राणा दंपत्ति का प्रचार कर रहा है.हालांकि राणा दंपति ने इरफान खान से पहचान होने की बात को नकारा है.


NDTV ने बताया है कि इरफान खान के पड़ोसियों ने कहा कि चुनाव के दौरान राणा दंपति को इरफान ने मदद पहुंचायी थी. NDTV के अनुसार, उसके पास मुख्य आरोपी के कई फेसबुक पोस्ट भी हैं जिसमें उसने 2019 के चुनाव के दौरान कई दफे नवनीत राणा की तारीफ के पोस्ट लिखे थे. इलाके के लोग और उनके दोस्त कहते हैं कि पिछले चुनाव में उन्होंने राणा परिवार के लिये खूब काम किया था. इधर हत्या के आरोप इरफान पर लगे हैं, लेकिन सज़ा परिवार भुगत रहा है. एक अजीब सी खामोशी है, मां-बीवी को पता ही नहीं लग रहा है हुआ क्या है.

#NupurSharma #AmravatiPolice #NavneetRana #RaviRana #BJP #Maharashtra #HWNews

Category

🗞
News

Recommended