Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
सबसे ज्यादा सुरक्षित मानी जाने वाली रतलाम महापौर की सीट बीजेपी विधायक चेतन कश्यप की जिद के चलते उलझ गई है...हालात यह है कि कैडर बेस माने जाने वाली बीजेपी में सबसे ज्यादा असंतोष दिखाई दे रहा है....बीजेपी का हर दूसरा बड़ा पदाधिकारी विधायक चेतन कश्यप से नाराज चल रहा है....दरअसल महापौर प्रत्याशी के लिए सर्वे में सबसे ऊपर नाम पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल का आया था...बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी पोरवाल के नाम को आगे बढ़ाया था....ऐसे में पोरवाल को महापौर का टिकट मिलना तय माना जा रहा था...लेकिन इसी बीच चेतन कश्यप ने अपना वीटो पॉवर लगाकर प्रहलाद पटेल को दिलवा दिया...इसके बाद से बीजेपी नेताओं में जो असंतोष उभरा है...अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है...पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है...वे स्थानीय नेताओं से वन-टू-वन चर्चा कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहें हैं...खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रतलाम पहुंच रहे हैं...वे वहां पर रोड शो करके प्रहलाद पटेल के पक्ष में महौल बनाएंगे...तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट के साथ पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है....ऐसे में चुनावी ऊंट किस ओर करवट लेगा....ये तो आने वाला समय ही बताएगा...लेकिन विधायक चेतन कश्यप की जिद के चलते बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है....

Category

🗞
News

Recommended