Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
मास्टर स्ट्रोक में अब बात जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन की... जापानी समाज दुनिया के सबसे शांत समाजों से एक माना जाता है.. और पूरा का पूरा जापान दुनिया के सबसे शांत देशों मे से एक माना जाता है... ये कहा जाता है कि जापान में पुलिस के पास कोई काम नहीं है.. क्योंकि वहां कोई क्राइम ही नहीं होता.. और ऐसे में देश के सबसे लोकप्रिय नेता और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री गोली मारकर हत्या कर दी गई... ये आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी खबर है.. उन्हें उस वक्त गोली मारी गई.. जब वो चुनाव प्रचार कर रहे थे.. और बिना किसी डर के सड़क पर ही एक छोटी सी सभा को संबोधित कर रहे थे... तभी हमलावर ने उन्हें गोली मार दी.. अभी तक उनकी हत्या में किसी विदेशी या घरेलू साजिश की बात सामने नहीं आई है... लेकिन उनका निधन भारत के लिए भी बहुत बड़ा झटका है. क्योंकि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें अपना अच्छा मित्र मानते थे.. सबसे पहले आप ये देखिए कि कैसे जापान के सबसे लोकप्रिय नेता की हत्या कर दी गई ? 

Category

🗞
News

Recommended