Bahubali, Bollywood and Web Series: 'रंगबाज' (Rangbaaz) लेकर 'रक्तांचल' (Raktanchal) तक और 'भौकाल' (Bhaukaal) से लेकर 'सहर' (Sehar), चाहे बॉलीवुड (Bollywood) के फिल्मकार हों या नेटफ्लिक्स (Netflix) और अमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) के कंटेंट क्रिएटर (Content Creator), यूपी-बिहार (UP-Bihar) के बाहुबलियों की ज़िंदगी को कहानी की शक्ल देकर पेश करना, सबके लिए सुपरहिट होने का आसान तरीका रहा है। यूपी के बाहुबलियों मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari ), बृजेश सिंह (Brijesh Singh) और मुन्ना बजरंगी (Munna Bajrangi) से लेकर बिहार के मोहम्मद शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) तक, पश्चिमी यूपी (West UP), पूर्वांचल (Purvanchal) और बिहार के बाहुबलियों को जब-जब पर्दे (Silver Screen) पर उतारा गया है, नतीजा सुपरहिट ही रहा है।