Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के हरभजन सिंह ने अफ़ग़ानिस्तान में गुरुद्वारों पर हमलों का मुद्दा उठाया ओर सरकार से इस ओर ध्यान देने की अपील की । शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सिंह ने कहा कि गुरुद्वारों पर किए गए इन हमलों ने दुनिया में हर सिख की भावनाओं को आहत किया है। हरभजन सिंह ने कहा कि हमें क्यों निशाना बनाया जा रहा है? हरभजन सिंह ने कहा कि ये एक ऐसा मुद्दा है जिसने दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले सिख की भावना को आहत किया है। यह एक सिख होने की पहचान पर हमला है। इस तरह के हमले हमें कई सवाल करने पर मजबूर कर देते हैं कि ये हमले हमारे ऊपर ही क्यों?

#HarbhajanSingh #Punjab #RajyaSabha #Afghanistan #Parliament #MonsoonSession #AamAdmiParty #MP #HWNews

Category

🗞
News

Recommended