Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
दक्षिण अमेरिका के अमेजन रेन फॉरेस्ट को पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है... ये इतना घना जंगल है कि दुनिया की 40 फीसदी ऑक्सीजन यही जंगल देता है... लेकिन आज हम यहां अमेजन जंगल की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि हर जगह प्रकृति ने इंसानों के लिए ऐसे ही फेफड़े बनाए है.... जो ऑक्सीजन देने का काम करते हैं. आपको पता है कि राजधानी भोपाल के भी फेफड़े हैं.. ये केरवा और कलियासोत के जंगल है.. मगर इन जंगलों पर पड़ चुकी है नौकरशाह, नेताओं और रसूखदारों की नजर.. पिछले 15 साल में 390 एकड़ जंगल खत्म हो चुका है और अब तो इसे जंगल न मानने की ही पूरी प्लानिंग हो चुकी है... आखिरकार कौन है केरवा के जंगल के कातिल.. सूत्रधार में इसकी पड़ताल करती रिपोर्ट दिखाएंगे.. पहली कड़ी में देखिए आखिरकार कैसे जंगल को ही जंगल न मानने का खेला गया है खेल

Category

🗞
News

Recommended