Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने यंग इंडियन लिमिटेड ऑफिस (Young Indian Ltd Office) सील कर दिया है. जांच एजेंसी ने नेशनल हेराल्‍ड से जुड़े कथित मनी लांड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है. यह निर्देश दिया गया है कि जांच एजेंसी की पूर्व अनुमति के बिना परिसर को नहीं खोला जाए.पुलिस ने कांग्रेस मुख्‍यालय के बाहर की रोड पर भारी सुरक्षा इंतजाम किए हैं. कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर भी अतिरिक्‍त पुलिस बल तैनात किया गया है. गौरतलब है कि यंग इंडिया लिमिटेड ने एसोसिएट जर्नल्‍स लिमिटेड का अधिग्रहण किया है जो नेशनल हेराल्‍ड चलाता है. इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर हा है, "दिल्‍ली पुलिस की ओर से एआईसीसी मुख्‍यालय की रोड ब्‍लॉक करना अब अपवाद के बजाय आम बात बन गया है.

#NationalHeraldCase #SoniaGandhi #RahulGandhi #Congress #YoungIndianLimited #ED #HWNews

Category

🗞
News

Recommended