Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) पूरी तैयारी में है. शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के व्यापारियों को यहां की सरकार के ज़रिए डराया धमकाया जाता है कि केजरीवाल की रेली में ना जाएं. हम व्यापारियों से मुलाकात करेंगे, समस्याएं सुनेंगे और उनके लिए गारंटी का एलान करेंगे. इसके साथ ही कल हम आदिवासियों के बीच जाकर उनको बताएंगे कि हमारी सरकार बनने पर हम उनके लिए क्या करेंगे.

#Gujarat #AAP #ArvindKejriwal #GujaratElection #DelhiCM #BJP #HWNews

Category

🗞
News

Recommended