Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज प्रदेशभर से कर्मचारी शिमला में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे हैं। कर्मचारियों को पुलिस ने आईएसबीटी क्रॉसिंग के पास रोक दिया । मंडी, बिलासपुर हमीरपुर, की ओर से आने वाले प्रदर्शनकारियों के वाहनों को तवी चौक से आगे, सोलन की ओर से आने वाले वाहनों को ओल्ड बैरियर से आगे नहीं आने दिया गया। प्रदर्शनकारियों को आईएसबीटी से बालूगंज होते हुए रैली स्थल चौड़ा मैदान तक आने की अनुमति दी गई। हजारों कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी ढोल नगाड़ों और तिरंगे झंडे के साथ रैली में पहुंचे हैं। पुलिस ने चौड़ा मैदान में होटल सिसिल के पास बैरिकेडिंग की है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कर्मचारी नेता मंच पर बैठ गए हैं। चौड़ा मैदान में पांडाल सजाया गया है।

Category

🗞
News

Recommended