साउथ इंडियन और बॉलीवुड फिल्मों के कंटेंट को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं चल रही हैं. जहां एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है.. वहीं साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं..पिछले दिनों साउथ की निखिल सिद्धार्थ स्टारर फिल्म कार्तिकेय-2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी..ये फिल्म अक्षय की रक्षाबंधन और अमिर की लाल सिंह चड्ढा के दो दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी... शुरुआत में माना जा रहा था कि बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के आगे शायद ही साउथ की ये फिल्म टिक पाएगी.. लेकिन कार्तिकेय-2 ने इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया है...आपको बता दें कार्तिकेय-2 ने अपने हिंदी वर्शजन में शनिवार तक 8.21 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है..