#maharstra #viralvideo #police
महाराष्ट्र में ठाणे के उल्हासनगर में हत्या के प्रयास के एक आरोपी का पुलिस वैन में बैठ कर केक काटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... वही आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसके साथियों ने परिसर में उसका बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।