Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
मप्र लहसुन कौड़ियों के दाम बिक रहा है.. किसान परेशान है.. किसान लहसुन को फेंक रहा है... किसान गुस्से में है और अब नेताओं को उनके वादों की याद भी दिला रहे हैं... मालवा निमाड़ के किसान तो आंदोलन की राह पकड़ने वाले है... क्योंकि मंडियों में लहसुन 1 रुपए प्याज ₹5 और आलू 6 ₹7 किलो में बिक रहा है... किसानों की लागत भी नहीं निकली रही है.. संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि 2 महीने पहले इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने देश के कृषि मंत्री और वाणिज्य मंत्री से चर्चा की है और किसानों की शिकायत उन तक पहुंचाई है कि आलू प्याज और लहसुन के भाव गिर जाने से किसान परेशान हैं। जिस पर दोनों मंत्रियों ने विश्वास दिलाया था कि आलू प्याज और लहसुन का निर्यात खोल दिया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended