Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
महात्मां गांधी... जिन्हें राष्ट्रपिता की पदवी प्राप्त है... जिन्हें हम बापू कहते हैं... जिन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया... जीवन के कई सिद्धांत दिए... आज बापू की सिद्धांतों को लेकर कई तरह की विचारधाराएं सक्रिय हैं... राजनैतिक पार्टियां उनकी सीख को अपने-अपने फायदे के लिए उपयोग कर रही हैं... गांधीजी ने युवा पीढ़ी के लिए जो बात कही थी वह धूमिल होती जा रही है... बापू की उन्हीं बातों से युवा पीढ़ी को रूबरू कराने के लिए जबलपुर के तीन पत्रकारों ने हां मैं गांधी का संदेश देते हुए 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा की... इस पदयात्रा को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का भी समर्थन मिला... वरिष्ठ पत्रकार काशीनाथ शर्मा, रवींद्र दुबे और गंगाचरण मिश्र की तिकड़ी की अगुवाई में यह पदयात्रा टाउन हॉल से शुरू हुई और तिलवारा स्थित गांधी स्मारक में संगोष्ठी के साथ समाप्त हुई... इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने घोषणा की कि अगले वर्ष 15 अगस्त के पहले मध्य प्रदेश में सबसे ऊंचा तिरंगा त्रिपुरी स्मारक में फहराया जाएगा...

Category

🗞
News

Recommended