Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
4 दिन पहले यानी 19 अगस्त को CBI ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की...और उस दिन के बाद से रोज़ इस छापेमारी का नैरेटिव बदल रहा है...पहले कहा गया कि न्यूयॉर्क टाइम्स में दिल्ली के स्कूलों की तारीफ़ छपी है, इसलिए CBI ने छापेमारी की...फिर बात जाति-बिरादरी की आई...इस छापे को महाराणा प्रताप के वंशज पर छापे से जोड़ा गया...फिर आरोप लगाया गया कि सिसोदिया के सहारे दिल्ली सरकार को गिराने की साज़िश की गई...और आज नया आरोप लगा है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर किया गया...आख़िर सच्चाई क्या है...सवाल आबकारी नीति पर है लेकिन ढिंढोरा पीटा जा रहा है ईमानदारी का...एक्साइज़ पॉलिसी पर जवाब क्यों नहीं देती आम आदमी पार्टी...आख़िर इस सवाल पर क्यों मौन है आम आदमी पार्टी कि दिल्ली के ख़ज़ाने को नुक़सान क्यों हुआ...

Category

🗞
News

Recommended