Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
भारत में एक अलग ही तरीके का ट्रेंड चालू हो गया है। जितना बड़ा आरोप, उतनी बड़ी फूल माला। देश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब गाली गलौज से लेकर हत्या और रेप तक की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी मंच से सम्मानित किया गया है. हाल में श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) का नाम खूब सुर्खियों में रहा था. महिला से बदसलूकी करने के बाद देशभर के लोगों में श्रीकांत त्यागी के लिए गुस्सा था, लेकिन त्यागी समाज उल्टा उनके समर्थन में आ गया है. बाक़ायदा इसके लिए नोएडा में महापंचायत (Mahapanchayat) का आयोजन किया गया. आज इस एपिसोड में हम बात करेंगे उन कुछ मामलों की जहां पर आरोपियों और दोषियों को फूल-मालाएं पहनाई गई हैं, फूल बरसाए गए हैं और लोकसभा चुनाव के टिकट तक दिए गए हैं.

Category

🗞
News

Recommended