Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
पाकिस्तान में भारी बारिश से आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है. इस कारण प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिटेन की यात्रा घोषत कर दी है. पाकिस्तान में बाढ़ के कारण अब तक 1 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. सूत्रों के अनुसार अब तक कम से कम तीन करोड़ लोग बेघर हो गए हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार सिंध प्रांत में 14 जून से गुरुवार तक तकरीबन 306 लोगों की जान चली गई है. बलूचिस्तान में 234 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, खैबर पख्तूनख्वा तथा पंजाब प्रांत में 185-165 लोगों की मौत की सूचना है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 37 और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में नौ लोगों की मौत की जानकारी दी गई है.

Category

🗞
News

Recommended