Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
भाजपा नेता नितिन गडकरी बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं. दरअसल, उन्हें भाजपा ने संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय चुनाव समिति से हटा दिया है. इस दौरान, नितिन गडकरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. 39 सेकंड के इस वीडियो में नितिन गडकरी कहते हैं, “खड़े रहो, नहीं रहा तो फ़र्क नहीं पड़ता. मेरा गया तो गया पद, चिंता नहीं है. मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता, मैं राजनीतिक पेशावर नहीं हूं, जो होगा सो देखा जाएगा. कि मैं भी बहुत सामान्य व्यक्ति हूं और आज भी मैं फ़ुटपाथ पर खानेवाला, थर्ड क्लास में पिक्चर देखनेवाला और नाटक पीछे से देखनेवाले लोगों में से बड़ा हुआ हूं. तो मुझे वो जीवन बड़ा अच्छा लगता है, जेड प्लस सेक्योरिटी गार्ड अरचनें आती है तो मैं सबको रात में छोड़ने के बाद फिर निकल जाता हूं फ़ुटपाथ पर. क्योंकि वहां अक्सर मुझे मेरी औकात…

#FactCheck #NitinGadkari #BJPGovernment #ViralVideo #SocialMedia #MinisterofRoadTransportHighwaysofIndia #PMModi #AmitShah #Nagpur #HWNews

Category

🗞
News

Recommended