Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
"पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी आखिरी लड़ाई होगी. टीएमसी प्रमुख बनर्जी एक रैली को संबोधित करते हुए कहा,‘बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनावों में हराना है. केंद्र में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए दिल्ली की लड़ाई मेरी आखिरी होगी. मैं बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का वादा करती हूं.’

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी को किसी भी कीमत पर हराना है.’ बनर्जी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल को बचाना हमारी पहली लड़ाई है. मैं वादा करती हूं कि हम 2024 में केंद्र में बीजेपी को सत्ता से हटा देंगे. अगर आप हमें डराने की कोशिश करेंगे, तो हम जवाब देंगे.’ सीएम बनर्जी ने 1984 में 400 से अधिक सीट जीतने के बावजूद 1989 में पूर्व पीएम राजीव गांधी के चुनाव हारने का जिक्र करते हुए कहा,‘हर किसी को हार का सामना करना पड़ता है.’ उन्होंने कहा,‘इंदिरा गांधी दिग्गज नेता थीं, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी के लगभग 300 सांसद हैं, लेकिन बिहार जा चुका है, कुछ अन्य राज्य भी उसके हाथ से जाएंगे.’

#MamataBanerjee #Loksabha2024 #NarendraModi #BJP #PMModi #AmitShah #WestBengal

Category

🗞
News
Comments

Recommended