Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
#shrikanttyagi #akhileshyadav #tyagi
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज श्रीकांत त्‍यागी की पत्‍नी अन्‍नू त्‍यागी से मुलाकात करने वाला है। वही मंगलवार को सपा की ओर से जारी एक लेटर में इस बात का ऐलान किया गया था। दरअसल, पिछले महीने नोएडा की एक सोसायटी में बीजेपी नेता श्रीकांत त्‍यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता और गाली गलौच की थी। इसके बाद श्रीकांत त्‍यागी को मेरठ से अरेस्‍ट कर लिया गया। फिलहाल वह जेल में है उस पर गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत कार्रवाई हुई है। लेकिन इसके बाद से पश्चिमी यूपी की राजनीति में इस समय 'त्‍यागी' फैक्‍टर काफी अहम हो गया। सपा उसी का लाभ उठाने की कोशिश में है।

Category

🗞
News

Recommended