Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
धार के कुक्षी में जयस मिशन युवा नेतृत्व की थीम जयस महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयस के राष्ट्रीय संरक्षक मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने 2023 विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी कर दी। अलावा ने कहा- मैं शिवराज सिंह चौहान से मैं कहना चाहता हूं। एसटी-एससी वर्ग के हितों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो पिछली बार की तरह 2023 में भी आपकी सरकार की रवानगी तय है। मैं इस बात की गारंटी देता हूं। उन्होंने बीजेपी पर जयस संगठन को तोड़ने का आरोप लगाते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के इस्तीफे की मांग की।

Category

🗞
News

Recommended