Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
प्रशासन ने मंगलवार को रावली गंगा खादर में एक हजार बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। एसडीएम सदर मोहित कुमार के निर्देशन में चले अभियान में अवैध रूप से उगाई गई गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया गया। यह जमीन वन विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की बताई जा रही है। उधर जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा एसडीएम सदर ने संबंधित दो लेखपालों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार अनुराग सिंह को निर्देश दिए।

Category

🗞
News

Recommended