Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
"ये तस्वीर एक रेलवे स्टेशन पर ली की गई है जिसमें नरेंद्र मोदी एक डिजिटल घड़ी के नीचे खड़े हैं. और उस वक़्त घड़ी में ‘4:20’ समय दिख रहा है. भारतीय दंड संहिता की धारा 420 धोखाधड़ी और बेईमानी के मामलों से संबंधित है. भारत में एक फ्रॉड को ‘420’ के रूप में संदर्भित करना आम बात है. इस तस्वीर का इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी का मज़ाक उड़ाने के लिए किया जा रहा है. ट्विटर यूज़र जयशंकर केनाथ ने ये तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘व्हाट एन एप्ट कैप्चर’. उनके बायो के मुताबिक, वो द इंडियन न्यूज़ के संपादक हैं. इस ट्वीट को 900 से ज़्यादा रिट्वीट और 6 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स मिले हैं.

#narendramodi #fakenews #viralphoto #bjp #pmmodi #faketweet #photoshop #viral #factCheck #hwnews

Category

🗞
News

Recommended