Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
राहुल ने शनिवार को विपक्षी एकता की बात की। उन्‍होंने कहा, 'विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं। भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोड़ना चाहता है। हम (भारत जोड़ो में आने के लिए) किसी को नहीं रोकेंगे। मायावती जी और अखिलेश जी हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं।' राहुल ने आगे कहा क‍ि 'अगर विपक्ष एक विजन के साथ मजबूती से खड़ा हो तो जमीन से मैं जो कुछ भी सुन रहा हूं, बीजेपी के लिए चुनाव जीतना खासा मुश्किल हो जाएगा। लेकिन विपक्ष को ठीक से समन्‍वय बिठाना होगा और एक वैकल्पिक विजन लेकर लोगों के बीच जाना पड़ेगा।'

#BharatJodoYatra #RahulGandhi #Security #Congress #BJP #HWNews #BulletProof #SecurityBreach #AmitShah #PMModi #VarunGandhi

Category

🗞
News

Recommended