Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
12 दिसंबर 2022 कानपुर देहात मे पुलिस हिरासत में बलवंत सिंह नाम के युवक की मौत हो गई थी ।जिसके बाद प्रदेश की सियासत में इस मौत ने बड़ा घमासान मचा दिया था । पुलिस हिरासत में मारे गए बलवंत सिंह की मौत में तमाम पुलिसकर्मी आरोपी थे । सत्ता दल से लेकर विपक्ष के तमाम बड़े दिग्गजों ने ने कानपुर देहात के लालपुर सरैया गांव में मृतक की मौत पर न्याय की आवाज को बुलंद किया था। तो वही बलवंत की पत्नी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिख मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद अखिलेश यादव खुद कानपुर देहात लालपुर सरैया गांव पहुंचे थे ।और मृतक की पत्नी शालिनी के साथ खड़े होने का वादा भी किया था साथ ही साथ अखिलेश यादव ने 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी बात कही थी। जिसके चलते अखिलेश यादव ने 5 लाख राशि का एक चेक बलवंत सिंह की पत्नी शालिनी के नाम पर समाजवादी पार्टी के 7 सदस्य डेलिगेशन के साथ आज उसके घर पहुंचा दिया।

Category

🗞
News

Recommended