Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई ने 13 जनवरी को फिर जोड़ पकड़ा। देवेंद्र नगर स्थित आईएएस अफसरों की पॉश कॉलोनी में ईडी की टीम ने करीब सुबह 7.15 बजे आईएएस अन्बलगन और उनकी अफसर पत्नी डी अलार्मेलमंगई के यहां दबिश दी। आईएएस अन्बलगन माइनिंग सचिव रहे हैं। ईडी द्वारा पहले गिरफ्तार किए अफसर समीर बिश्नोई के पास माइनिंग विभाग का प्रभार था। खबरें हैं कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ऐश्वर्या किंगडम (रायपुर) समेत 3 अन्य जगहों पर भी गई है, जिसे लेकर फिलहाल पुष्टि नहीं की जा रही।  

Category

🗞
News

Recommended