Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
#PunjabPoliceEncounter #GangstersArshDalla #Gurpyar Singh

पंजाब में फिरोजपुर के तलवंडी में शुक्रवार को गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में गैंगस्टर गुरप्यार सिंह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।गुरप्यार सिंह हाल ही में आतंकी घोषित हुए अर्श डल्ला का साथी है। कई आपराधिक मामलों में पंजाब पुलिस को गैंगस्टर गुरप्यार सिंह की तलाश थी।दरअसल, पंजाब पुलिस टीम ने तलवंडी में नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान गैंगस्टर गुरप्यार सिंह वहां से गुजरने लगा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया।

Category

🗞
News

Recommended