Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है। ग्वालियर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह एक पत्रकार के सवाल पर जमकर नाराज हो गए। और दोनों के बीच गर्मागरम बहस हो गई। पत्रकार ने पूछा था कि कांग्रेस में युवा नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। लेकिन बुजुर्ग नेता जो 75 साल के हैं, क्या उन्हीं का चेहरा दिखाकर आप चुनाव जीत लेंगे? पत्रकार के इस सवाल पर दिग्विजय सिंह गुस्से से लाल हो गए। सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि क्या मैं बैशाखी पर चल रहा हूं। यह सवाल बीजेपी से क्यों नहीं पूछते हैं। क्या बीजेपी में शिवराज सिंह, मोदी जी युवा हैं। क्या वह बुजुर्ग नहीं हैं।

Category

🗞
News

Recommended