Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
Himachal Politcial News: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब आने वाले वक्त में हिमाचल प्रदेश की राजनीति में कोई भी जयराम ठाकुर पर विश्वास नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि राज्यसभा की एक सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नौ विधायकों को बर्बाद कर दिया.

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अब बीजेपी चार जून के बाद सरकार बनाने के दावे कर रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही बीजेपी को दिल्ली में अपनी सल्तनत बचाने की जरूरत है. दिल्ली में बीजेपी की सरकार जाने वाली है. उन्हें हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने की चिंता छोड़, देश में सरकार जाने की चिंता करनी चाहिए.

Category

🗞
News

Recommended