Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के जेठा में जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान 23 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करने पहुंचे नरेंद्र मोदी को सक्ती के रहने टिंकू देवांगन ने अपने हाथों से उनकी तस्वीर बनाकर भेंट की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने मंच से युवक को कहा था कि आप बैठ जाओ बहुत देर से खड़े हो आपकी पेंटिंग मेरी टीम के लोगों को दे दो, मैं आपको पत्र लिखूंगा। इसके बाद टिंकू देवांगन को 5 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र आया जिसमें लिखा था आपके द्वारा बनाई गई पेंटिंग मुझ तक पहुंचाने के लिए आभार। आपकी इस अभिव्यक्ति ने मेरे हृदय को छू लिया है। आप जैसे परिवारजनों से मिलने वाला स्रेह मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है। टिंकू देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और आने वाले 5 सालों में पूर्ण विकास और विश्व गुरु बनने की बात की।

Category

🗞
News
Transcript
00:00 [no audio]
00:21 [no audio]
00:47 [no audio]
00:57 [no audio]
01:07 [no audio]
01:17 [no audio]
01:27 [no audio]
01:37 [no audio]

Recommended