Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
सिरोही. राजस्थान पुलिस स्थापन दिवस बुधवार को मनाया गया। दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता प्रभावी होने तथा समस्त पुलिस बल चुनाव कार्यों में व्यस्त होने की वजह से 16 अप्रेल के स्थान पर राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सिरोही शहर के मुख्य चौराहों पर सायं 8 से 9 बजे तक पुलिस बैैण्ड द्वारा विभिन्न लोकगीतों व अन्य म्यूजिकल गानों पर धुन बजाकर शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को रोशनी से सजाया गया।

Category

🗞
News

Recommended