Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
कोठीनारायणपुर (राजगढ़) . कस्बे के भजेदा व दुब्बी के मध्य स्थिति प्रसिद्ध मीन भगवान मंदिर में दो दिवसीय मीन महोत्सव का आयोजन शनिवार को प्रारंभ हुआ। आयोजकों ने बताया कि मीन महोत्सव के तहत प्रथम दिन पद दंगल का आयोजन किया गया।
समारोह में राम ङ्क्षसह मीना एवं पार्टी डोरोली, राम ङ्क्षसह मीना सहजनपुर, दिनेश सैनी एंड पार्टी ग्राम भुडा डॉ. महेश मीना सालमपुर महुआ सहित अन्य पद दंगल पार्टियों ने श्रद्धालुओं को लोक गीत व ढोल की धुन पर खूब झुमाया। पद दंगल में कलाकारों ने पौराणिक कथाओं का गुणगान किया। कार्यक्रम में स्थानीय सहित आसपास के दर्जनों गांवों के महिला पुरुषों ने मीन भगवान के मंदिर पर प्रसादी पाई। मीन भगवान सेवा समिति के अध्यक्ष राम कृपाल मीना ने बताया पहले दिन कार्यक्रम के मंच पर समाजसेवी सावित्रा यादव ,सरपंच संघ अध्यक्ष राजेश मीना ,पलवा सरपंच फीता देवी कालू राम ,रामङ्क्षसह पंच आदि मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended