Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल म्याजलार में शिक्षकों की कमी से गुस्साए ग्रामीणों का धैर्य आखिर जवाब दे गया। शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल के ताला लगा कर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में करीब 150 विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य केवल एक शिक्षक के भरोसे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य खराब होने की आशंका है। ग्रामीण हाकमसिंह सोढ़ा सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया कि विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि यहां शिक्षण व्यवस्था सुचारू हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं किए जाने की स्थिति में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended