Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
- महिलाओं की उमड़ी भीड़, बस स्टैंड पर किए विशेष इंतजाम

अजमेर.राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं ने रोडवेज की बसों में मुफ्त में बस यात्रा की। रविवार मध्यरात्रि से ही केन्द्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं का जमावड़ा होने लगा। सोमवार सुबह से बसों में बहनों की भीड़ उमड़ी। रोडवेज प्रशासन ने भी केंद्रीय बस स्टैंड पर विशेष इंतजाम कर महिला परिचालक तैनात कर रखी थीं।
रक्षाबंधन के मौके पर सुबह से ही महिला यात्रियों की बस स्टैंड पर आवाजाही बढ़ गई। अजमेर के निकटवर्ती कस्बों व गांवों में जाने वाली महिला यात्रियों की संख्या अधिक रही। निकटवर्ती किशनगढ़, पुष्कर, ब्यावर, जयपुर, दूदू, रूपनगढ़, कुचामन, डीडवाना, केकड़ी, नसीराबाद, मालपुरा, अंराई, डिग्गी, सरवाड़, कुचील, सलेमाबाद, बिजयनगर, मसूदा, खरवा सहित पुष्कर नागौर के सीमावर्ती कस्बों व गांवों तथा जयपुर के लिए यात्रीभार में तेजी रही।

Category

🗞
News

Recommended