Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
Mahakumbh 2025 : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्यमंत्री संजय गोंड ने 10 दिसंबर को रायपुर में मुख्यमंत्री साय से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंपकर महाकुंभ में आमंत्रित किया। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए साय सरकार प्रयागराज में पंडाल लगाएगी। वहां पर लोगों के ठहरने और भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने हमें निमंत्रण दिया है, उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ को आमंत्रित किया है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

Category

🗞
News

Recommended