Skip to playerSkip to main content
कुवैत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंच गए हैं। उनका भारतीय समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "निजी रूप से मेरे लिए ये पल बहुत खास है। 43 साल के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है। आपको हिंदुस्तान से यहां आना है तो चार घंटे लगते हैं, प्रधानमंत्री को चार दशक लग गए। आपमें से कितने ही साथी तो पीढ़ियों से कुवैत में ही रह रहे हैं। बहुतों का तो जन्म ही यहीं हुआ है और हर साल सैकड़ों भारतीय आपके समूह में जुड़ते जाते हैं। आपने कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया है। आपने कुवैत के कैनवास पर भारतीय हुनर का रंग भरा है। आपने कुवैत में भारत के टैलेंट, टेक्नोलॉजी और ट्रेडीशन का मसाला मिक्स किया है...।"

#PMModi #NarendraModi #KuwaitPMModiKuwaitVisit #NarendraModiKuwaitVisit #IndiaKuwaitRelationship

Category

🗞
News

Recommended