Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
टिकट देने के लिए अंदर कोई नहीं है क्या..., जयपुर की बस कितनी देर में आएगी..., टिकट बुकिंग करने वाले कहां गए... ये सवाल पाली के रोडवेज बस स्टैण्ड पर आने वाले यात्री वहां खड़े यात्रियों आदि से पूछ रहे हैं। वहां बनी टिकट विंडो तो खुली है, लेकिन जवाब व टिकट देने वाला कोई नहीं है। ऐसे ही प्रश्न सुबह 10:7 से 10:52 बजे तक पत्रिका के संवाददाता से भी यात्रियों ने पूछे। जब वह खिड़की के पास खड़ा रहा। इसके बाद वहां एक युवक आया और बोला, यहां टिकट नहीं मिलता है...बस में बैठने पर टिकट कंडक्टर दे देगा... बसों के बारे में पूछना है तो कैंटिन पर पर पूछ लो... यहां बताने वाला कोई नहीं आएगा...। इस बीच में करीब बीस से पच्चीस यात्री टिकट खिड़की पर आए और निराश लौटे। वहां पर आरक्षण भी नहीं हो रहा है।

Category

🗞
News

Recommended