Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बड़े राजनेताओं, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और वीवीआईपी के संगम स्नान का सिलसिला जारी है। शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंत्रिमंडल के सदस्यों व विधायकों के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आना बड़े ही सौभाग्य की बात है। संगम स्नान के बाद बहुत पॉजिटिविटी महसूस हो रही है। उन्होंने इतने स्वच्छ और सुंदर आयोजन के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा, साथ ही हर सनातनी से एक बार महाकुंभ आकर त्रिवेणी में डुबकी लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि गोवा के लोग संगम स्नान कर सकें इसके लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

Category

🗞
News

Recommended