Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
प्रतापगढ़. हथुनिया पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित चल रहे एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए मुम्बई के ठाणे केन्द्रीय कारागृह से गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी हथुनिया इन्द्रजीत परमार ने बताया कि 20 नवम्बर 2023 को रठाजना पुलिस की ओर से हनुमान चौराहा पर नाकाबदी की जा रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल सवार अजहर उर्फ सोनू पुत्र सलीम खान निवासी कनोरा थाना रंठाजना को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 605 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया था। अनुसंधान थानाधिकारी हथुनिया के जिम्मे किया गया। अनुसंधान के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था।
अनु्संधान के दौरान घटना में संलिप्त अभियुक्त अमन उर्फ अमान पुत्र कमाल खा निवासी गोवर्धनपुरा घटना के बाद से फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अमन को केन्द्रीय कारागृह ठाणे महाराष्ट्र में बंद है। इस पर पुलिस ने प्रोडक्सन वारण्ट के जरिए उसे गिफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Category

🗞
News

Recommended