Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
सीहोर के पुराने भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर स्थित जंगली अहाते में आज अचानक आग लग गई। इस हादसे में बड़ी संख्या में बांस के झुरमुट जल गए। वहीं घटनास्थल पर रखी गैस पाइपलाइन के पाइप भी आग की चपेट में आ गए। राहगीरों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड टीम के आरिफ खान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। राजमार्ग के दोनों तरफ लगे बांस के झुरमुट में लगी आग को बुझाने में सफलता मिली। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Category

🗞
News

Recommended