Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
झलारिया व बारठ का गांव ग्राम पंचायत की सरहद पर रायपालों की ढाणी के पास करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि यह घटना विद्युत टावर से तार चोरी के दौरान हुई। भणियाणा थानाधिकारी देवाराम गोदारा ने बताया कि फतेहगढ़ से भड़ला विद्युत टावर का निर्माण कार्य एक निजी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। सोमवार रात कुछ चोर एक गाड़ी में आए और टावर पर लगी तारों को काटकर नीचे गिराया। इस दौरान एक तार नीचे से गुजर रही डिस्कॉम की 11 केवी लाइन पर गिर गई, जिससे करंट फैल गया और एक चोर की मौत हो गई।

Category

🗞
News

Recommended