Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। सवेरे से ​​खिल रही तेज व तीखी धूप आमजन को परेशान कर रही है। दिन में चल रही गर्म हवा से आमजन के हाल-बेहाल हैं और धूप से बचने के लिए वे छांव की तलाश करते दिखाई दे रहे हैं। पशु-पक्षी भी पड़ रही तीखी गर्मी से परेशान दिखाई दे रहे हैं। गर्मी का ऐसा सितम पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। कल से मौसम में और बदलाव होगा और गर्मी के तेवर और तीखे होने की उम्मीद है। तेज धूप व गर्म हवाओं से लोग और परेशान होंगे।

Category

🗞
News

Recommended